बाप - बेटी ने एक साथ बनाया रिकॉर्ड - परीक्षा पास कर दोनों बने लेखपाल

बाप - बेटी ने एक साथ बनाया रिकॉर्ड - परीक्षा पास कर दोनों बने लेखपाल

लखनऊ । सेना से रिटायर पिता ने अपनी बेटी के साथ पढ़ाई जारी रखी, जिसका नतीजा रहा कि दोनों उत्तर प्रदेश में एक साथ परीक्षा पास कर लेखपाल बन गए हैं।

गौरतलब है कि सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील के गांव उमरा पूरे जवाहर तिवारी निवासी रविंद्र त्रिपाठी सेना में शामिल हुए थे। साल 2019 तक सेना में रहकर नौकरी करने वाले रविंद्र त्रिपाठी ने सेवानिवृत होने के बाद कुछ करने की ठानी।

उस समय रविंद्र त्रिपाठी की बेटी प्रिया त्रिपाठी पढ़ाई कर रही थी तो रविंद्र त्रिपाठी ने अपनी बेटी के साथ-साथ मिलकर पढ़ाई शुरू कर दी। ऐसे में लेखपाल पद के लिए जब भर्ती निकली तो सेना से रिटायर रविंद्र त्रिपाठी और उनकी बेटी प्रिया त्रिपाठी ने एक साथ मिलकर फॉर्म भरा और दोनों ने एक साथ लेखपाल की परीक्षा पास कर ली है। पिता और बेटी के एक साथ लेखपाल बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में भी पिता और पुत्री के एक साथ लेखपाल बनने की खबर सोशल मीडिया पर अपनी सुर्खियां बटोर रही है।

epmty
epmty
Top