करंट लगने से पिता-पुत्री की मृत्यु

करंट लगने से पिता-पुत्री की मृत्यु

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में सोमवार को करंट लगने से पिता-पुत्री की मृत्यु हो गई।


पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोगापुर निवासी 55 वर्षीय व्यास तिवारी स्नान के लिए दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर जा रहे थे । उसी बीच दरवाजे से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गये। पिता को तड़पता देख 19 वर्षीय बेटी रीमा बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट आ गई।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल जे जाया गया ,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top