इलाके में किसान की गोली मारकर हत्या

इलाके में किसान की गोली मारकर हत्या
  • whatsapp
  • Telegram

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चिलकाना इलाके में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी,जिसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) राजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि चिलकाना इलाके में गुमटी गांव निवासी 61 वर्षीय किसान नातीराम गांव में अकेला ही रहता था और करीब 50 बीघा जमीन है। पांच साल पहले उसका भांजा खेती का काम देखता था, लेकिन वह अपने घर नया गांव नकुड़ चला गया था। उन्होंने बताया कि नातीराम आज सुबह करीब पांच बजे साइकिल से कलसिया रोड़ स्थित अपने खेत पर जाने के लिए निकला था। करीब आठ बजे उसका शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। उसकी गर्दन में गोली लगने का घाव था। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top