गिरा मकान- मलबे में दबकर दो महिला की मौत- 8 की हालत गंभीर

गिरा मकान- मलबे में दबकर दो महिला की मौत- 8 की हालत गंभीर

बस्ती। जिले के परशुरामपुर क्षेत्र के बेदीपुर ग्राम में भारी बारिश के कारण एक मकान के गिरने से वहां सो रही दो महिलाओं की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई जबकि परिवार के आठ सदस्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में बेदीपुर गांव में पिलर पर बनाया गया मकान कल रात ढह गया। इस हादसे में मकान में सो रही 19 वर्षीय सना फातिमा की मौके पर जबकि इलाज के दौरान 22 वर्षीय तरन्नुम फातिमा ने दम तोड दिया। घायल परिजनों को अयोध्या अस्पताल भेज दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जा रही है।

epmty
epmty
Top