नाली विवाद में गोली लगने से तमाशबीन युवक की मौत, कई घायल

नाली विवाद में गोली लगने से तमाशबीन युवक की मौत, कई घायल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

सीतापुर। नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई संघर्ष की वारदात के दौरान गोलियां चलने से छत पर खड़े एक युवक की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से कई लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शुक्रवार की सवेरे रोहिला के रहने वाले ललित कृष्ण पुत्र हरदयाल का अपने पड़ोसी संजू बाजपेई के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट आरंभ हो गई। इसी दौरान दोनों पक्ष अपने घरों से तमंचे निकाल लाए और एक दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। दो पक्षों के बीच चली गोली पड़ोस के मकान की छत पर संघर्ष की इस वारदात को देख रहे विनोद अवस्थी पुत्र चंद्रिका प्रसाद अवस्थी को जा लगी। गोली लगते ही विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग तुरंत ही उसे उठाकर जिला अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संघर्ष की वारदात में चली गोलियों की चपेट में आकर चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। युवक को गोली मारने का आरोप संजीव वाजपेई, अनुराग बाजपाई, अंकित और सुधीर त्रिवेदी के ऊपर लगाया गया है। सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डंडे फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





epmty
epmty
Top