रिफिलिंग करते फटे सिलेंडर के धमाके- चार लोग जिंदा जले, 16 गए झुलस

रिफिलिंग करते फटे सिलेंडर के धमाके- चार लोग जिंदा जले, 16 गए झुलस

जोधपुर। अवैध रूप से की जा रही रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने से हुए धमाके इतने जबरदस्त थे कि तकरीबन 1 किलोमीटर का इलाका इनकी आवाज से दहल उठा।

शनिवार को जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गई और आसपास की कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी लीक हुई गैस में लगी आग की चपेट में आ गई है। हालात कुछ ऐसे बने कि 12 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय विक्की और 45 वर्षीय सुरेश के अलावा 13 वर्षीय कोमल की गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई है।

धमाकों की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसे 11 वर्षीय नक्ष, 30 वर्षीय निरमा, 50 वर्षीय शोभा, 30 वर्षीय सरोज, 42 वर्षीय हरिराम, 14 वर्षीय नितेश, 30 वर्षीय कंचन, 5 वर्षीय राजवीर, 2 वर्षीय खुशी, 25 वर्षीय पारस राम, 16 वर्षीय दिव्यांशु, 33 वर्षीय अशोक, 42 वर्षीय अनराज, 24 वर्षीय सूरज और 60 वर्षीय भोमाराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता पुलिस और राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के हैं।

epmty
epmty
Top