चुनाव से पहले ही आप में सिर फुटव्वल, प्रत्याशी ने किया टिकट वापस

चुनाव से पहले ही आप में सिर फुटव्वल, प्रत्याशी ने किया टिकट वापस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अपने पांव जमाने का सपना देख रही आम आदमी पार्टी के प्यादे खेल शुरू होने से पहले ही बिखरने लगे हैं। जिसके चलते लखनऊ कैंट विधानसभा प्रभारी और पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश सिंह दीपू ने ना केवल अपना टिकट ही वापस किया है बल्कि पार्टी की सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया है। दुर्गेश ने अपना त्यागपत्र आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के पास भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने में लगे आम आदमी पार्टी के लखनऊ कैंट विधानसभा प्रभारी और प्रत्याशी दुर्गेश सिंह दीपू ने पार्टी नेतृत्व को अपना टिकट वापस करते हुए दल की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। दुर्गेश सिंह ने अपना त्यागपत्र आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के पास भेज दिया है। दुर्गेश सिंह का कहना है कि वह तकरीबन आठ-दस महीने पहले ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े थे। कोरोना काल के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए बढ़-चढ़कर काम किया। पार्टी के नाम पर घर-घर जाकर लोगों को दवाएं दी और दूसरी जरूरी सामान लोगों के बीच बांटे गए। उन्होंने कहा है कि वह हमेशा ही पार्टी की सेवा और मजबूती के लिए काम करने के लिये खड़े रहे थे। लेकिन पार्टी के पदाधिकारी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं। हर दूसरे दिन एक नया काम उन्हें सौंप दिया जाता है और धमकियां दी जाती है कि अगर यह काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो उनका टिकट काट दिया जाएगा। दुर्गेश सिंह का कहना है कि वह इस हालत में पार्टी के लिए काम नहीं कर सकते हैं।



epmty
epmty
Top