बिजली विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

बिजली विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकासनगर इलाके में कुर्सी रोड निवासी 53 वर्षीय अशोक कुमार पाण्डेय ने गुरुवार मध्यरात्रि के बाद अपने कमरे में पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली,जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वह बिजली विभाग में चतुर्थ क्षेत्री के कर्मचारी थे।

उन्होंने बताया कि अशोक कुमार पाण्डेय मानसिक रुप से बीमार थे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनो के अनुसार वह पूजापाठ में व्यस्त रहते थे। डयूटी पर कम जाते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top