चुनाव आयोग ने किया ऐलान- जानिये UP में कितने चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने किया ऐलान- जानिये UP में कितने चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।

निर्वाचन आयोग ने ऐलान किया है कि प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 14 फरवरी, तृतीय चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च, सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 325 सीटों पर जीत दर्ज कर UP में सरकार बनाई। इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन हो चुका है। यूं तो तमाम दल ही चुनावी रण में होंगे लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन के बीच ही अहम मुकाबला माना जा रहा है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top