प्रसव के दौरान महिला ने जड़ा चौका-जच्चा और बच्चा पांचों स्वस्थ

प्रसव के दौरान महिला ने जड़ा चौका-जच्चा और बच्चा पांचों स्वस्थ

गाजियाबाद। प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ले जाई गई महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। प्राथमिक जांच में जच्चा और चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं। जन्म के बाद बच्चों को देखभाल के लिए नर्सरी में रखा गया है।

सोमवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। दर्द से बुरी तरह से कर्राह रही महिला को तुरंत ही परिजन गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में प्रसव क्रिया के लिए लेकर पहुंचे। जहां किये गये ऑपरेशन के बाद महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। प्राथमिक जांच में जच्चा और बच्चा पांचों स्वस्थ पाए गए हैं। जन्म के बाद देखभाल के लिए सभी बच्चों को फिलहाल बाल नर्सरी में रखा गया है। जन्म लेने वाले बच्चों में एक लड़की और 3 लड़के शामिल हैं। अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि अरोड़ा ने बताया है कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन करते हुए पांच जिंदगी को बचा लिया है। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों की जान को खतरा रहता है। इसलिए डॉक्टर सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को फिलहाल नर्सरी में रखा गया है।

epmty
epmty
Top