नहाने गए तीन बच्चों की हुई डूबकर मौत

नहाने गए तीन बच्चों की हुई डूबकर मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एकक अमृत सरोवर में मंगलवार को नहाने गये 03 बच्चों की पानी में डूब कर मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र केनवाबगंज तहसील में मिलक अलीगंज गांव के तीन मजदूर खेतों में धान झाड़ने का काम कर रहे थे। उनके बेटे मंगलवार को दोपहर में खाना लेकर खेत पर गए थे। तीनों मजदूरों ने खाना खाया। खाना के खाली बर्तन लेकर आशीष (8 वर्ष), सुमित (7 वर्ष) और लव सागर (7 वर्ष) वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में साफ पानी देखकर सरोवर में नहाने का बच्चों का मन हो गया। उन्होंने जी भर कर सरोवर में नहाया, लेकिन वे नहाते समय गहराई की ओर चले गए। एक दूसरे को बचाने में तीनों बच्चे डूब गये।

वहीं पास में बकरियां चरा रहे लोगों ने तत्काल गांव में इसकी सूचना दी। गांव वालों ने तीनों बच्चों को सरोवर से निकाल लिया। उन्हें तत्काल बरेली के स्थानीय मेडिकल कॉलेज में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के उपरांत उपजिलाधिकारी नवाबगंज, थानाध्यक्ष भोजीपुरा और क्षेत्राधिकारी अमृत सरोवर का निरीक्षण करने गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

epmty
epmty
Top