सपा जिला अध्यक्ष पर कुत्ते का हमला- कर दिया ऐसा हाल,अस्पताल में भर्ती

सपा जिला अध्यक्ष पर कुत्ते का हमला- कर दिया ऐसा हाल,अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के ऊपर गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते की चपेट में आए सपा जिला अध्यक्ष पैर में काटे जाने से घायल हो गए। तत्काल जिला अस्पताल ले जाएं गये सपा जिला अध्यक्ष का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी जब बुधवार को किसी काम से जा रहे थे तो रास्ते में मिले आवारा कुत्ते ने अकेला समझकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। अचानक हुई इस वारदात से जब तक सपा जिलाध्यक्ष संभल पाते उस समय तक हमला करने वाला कुत्ता उनके पैर में काटकर उन्हें घायल कर चुका था। सपा जिला अध्यक्ष के शोर-शराबे पर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और मुश्किल से कुत्ते के चंगुल में फंसे सपा जिला अध्यक्ष को मुक्त कराया।

बाद में सपा जिला अध्यक्ष को जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सपा जिला अध्यक्ष के पैर में मरहम पट्टी की। मामले की जानकारी मिलते ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सपा जिला अध्यक्ष की कुशलक्षेम पूछने के लिए जिला अस्पताल में ही पहुंच गए। कुछ लोगों ने सपा जिला अध्यक्ष के आवास पर भी पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की।

epmty
epmty
Top