भ्रष्टाचार के आरोप में नपे डीएम-अवैध खनन को लेकर किये सस्पेंड

भ्रष्टाचार के आरोप में नपे डीएम-अवैध खनन को लेकर किये सस्पेंड

सोनभद्र। खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में की गई इस कार्रवाई से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई थी।

बृहस्पतिवार को शासन की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई के तहत भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोनभद्र के जिला अधिकारी टीके शीबू को सस्पेंड कर दिया गया है। खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले को लेकर की गई इस बडी कार्रवाई से सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले की जांच कराकर आगे की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में फैसला लिया जाएगा।

सोनभद्र के जिला अधिकारी आईएएस टीके शीबू के ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया था। जिलाधिकारी के ऊपर खनन एवं निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगे हैं। जिला अधिकारी के खिलाफ जन प्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से भी भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायतें की गई थी।

epmty
epmty
Top