DM एवं SSP को धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में नहीं मिला बारदाना

DM एवं SSP को धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में नहीं मिला बारदाना

बुलंदशहर। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुलंदशहर के नवीन मंडी समिति स्थित परिसर में बनाए गए पीसीएफ एवं भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए खरीद के लिए वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक तौल केंद्र पर धान खरीद का कार्य बंद होने पर पुलिस और प्रशासन के दोनों आला अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई और आवश्यकता अनुसार क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये।

बुधवार को नवीन मण्डी समिति बुलन्दशहर परिसर में स्थापित पीसीएफ एवं भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान खरीद हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। पीसीएफ धान क्रय केन्द्र पर धान क्रय करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभी तक हुई खरीद एवं बोरों की उपलब्धता के बारे में दोनों अधिकारियों द्वारा जानकारी हासिल की गई। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी जयभगवान उपस्थित मिले। केन्द्र प्रभारी द्वारा बोरों की संख्या कम होने पर खरीद करने में आ रही परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया गया कि तत्काल धान क्रय केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायें। साथ ही जनपद में स्थापित समस्त धान क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायें।

भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केन्द्र पर किसानों से धान क्रय करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी डीएम और एसएसपी की ओर से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा उपलब्ध एवं चालू हालत में पाया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी अमित त्यागी उपस्थित मिले। इस केन्द्र पर उपस्थित मिले किसान देवेन्द्र सिंह ग्राम मांचड खुर्जा तहसील द्वारा बताया गया कि वह धान विक्रय करने हेतु खुर्जा से बुलन्दशहर आयें है और उनकी एक ट्रॉली धान की तौल हो चुकी हैं, किन्तु दूसरी ट्रॉली धान बारदाना की अनुपलब्धता बताते हुए तौल नहीं की जा रही है। बारदाने की उपलब्धता के संबंध में जानकारी किये जाने पर केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि बारदाना खत्म हो जाने के कारण तौल का कार्य रूका हुआ है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति किसी भी दशा में उचित नहीं है तथा अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। दूरस्थ ग्रामों से धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों से केन्द्र पर बारदाना न होने के कारण धान क्रय नहीं किये जाने पर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिप्टी आरएमओ एवं जिला प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया गया कि तत्काल केन्द्र पर बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर धान विक्रय हेतु उपस्थित हुए सभी किसानों का क्रमवार धान तुलवाया जाये। जिला धान क्रय अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया कि दोनों केन्द्रों पर समय से बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित न रखने के लिए दोषी कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर उचित कार्यवाही की जायें। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर पंजीकृत किसानों का ही क्रमवार धान तौल की जायें तथा यह सुनिश्चित किया जायें कि किसी भी दशा में किसानों को धान बिक्रय करने में कोई परेशानी न होने पाये।

मण्डी समिति परिसर में आढ़तियों द्वारा क्रय किये जा रहे धान के संबंध में भी किसानों से जानकारी हासिल की गई कि उनका धान कम मूल्य पर बेचने हेतु मजबूर तो नहीं खरीदा जा रहा है। इस संबंध में किसानों द्वारा कोई समस्या प्रकाश में नहीं लायी गई।

epmty
epmty
Top