वरिष्ठ BJP नेताओं के साथ DM ने तटबन्ध के बचाव हेतु बनी ठोकर का जाना हाल

वरिष्ठ BJP नेताओं के साथ DM ने तटबन्ध के बचाव हेतु बनी ठोकर का जाना हाल

शामली। एम०एल०सी० विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा आज ग्राम चौसाना जदीद के मजरा लक्ष्मीपुरा, तहसील ऊन, जनपद शामली का भ्रमण किया गया।


भ्रमण के दौरान उनके द्वारा ग्राम चौसाना जदीद के मजरा लक्ष्मीपुरा में बने यमुना नदी के तटबन्ध के बचाव हेतु बनी ठोकर का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण ग्राम चौसाना जदीद के मजरा लक्ष्मीपुरा में टूट रही ठोकर के बचाव हेतु ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियन्ता व अन्य कर्मचारीगण को यह निर्देशित किया गया कि युद्ध स्तर पर कार्य कर उक्त टूट रही ठोकर का बचाव किया जाये। इस अवसर पर उनके द्वारा ग्राम चौसाना जदीद के मजरा लक्ष्मीपुरा में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित राहत चौपाल मे उपस्थित सभी कृषकों व सभ्रान्त व्यक्तियों को बाढ से बचाव हेतु सुझाव देते हुए पात्र व्यक्तियों को राहत किट (खाद्यान सामग्री) का वितरण किया और उनके द्वारा वर्षा/ अतिवृष्टि तथा यमुना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण हुई फसलों की क्षति का सर्वे कराकर कृषकों को मुआवजा दिये जाने का निर्देश दिया गया।

आयोजित चौपाल के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में व्यक्ति तथा आपूर्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top