महासम्मेलन को लेकर की गयी चर्चा- संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

महासम्मेलन को लेकर की गयी चर्चा- संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की प्रदेश कोर कमेटी की एक बैठक वृंदावन के कृष्णा आश्रम, छटीकरा में आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा एवं संचालन महामंत्री राजेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा की समीक्षा की गई, 24 दिसंबर 2023 को बरेली में होने वाले व्यापारी महासम्मेलन में 2017-18 के व्यापारियों को दिए गए जी.एस.टी नोटिस के बारे में एवं संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा की 23 दिसंबर 2022 से लेकर 23 दिसंबर 2023 तक मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे व्यापारी स्वाभिमान यात्राश् का शुभारंभ बनारस में माँ गंगा के तट पर दीपोत्सव द्वारा किया गया था। उसके बाद सभी व्यापारियों ने प्रत्येक जिले में अपने अपने प्रतिष्ठानों पर जाकर मिसड कॉल लगवाने का कार्य किया था। पूरे प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा का स्वागत सभी व्यापारियों ने ऐतिहासिक रूप से किया था। व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का समापन 10 अक्टूबर 2023 को गोरखपुर में हुआ था।

अशोक कंसल ने बताया कि दिनांक 23 दिसंबर 2023 प्रशिक्षण शिविर के रूप में बरेली में मनाया जाएगा तथा 24 दिसंबर 2023 को वहीं पर व्यापारी महासम्मेलन एवं विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें यहां से भी अधिक से अधिक व्यापारियों के सम्मिलित होने का आवाहन उनके द्वारा किया गया। कंसल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के 50 वर्षों के इतिहास के बारे में भी एक सत्र इसी प्रशिक्षण शिविर में आयोजित किया जाना चाहिए। अशोक कंसल ने जिले से प्राप्त हुई सभी जी.एस.टी एवं अन्य विभागों की समस्याओ का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता को संयुक्त रूप से दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक जनपद में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के दौरान प्राप्त हुई जी.एस.टी एवं अन्य सभी विभागों की समस्याओं को संयुक्त रूप से इकट्ठा कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय लेकर यह ज्ञापन उनको दिया जाएगा। बैठक के अंत में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरों प्रसाद मिश्रा जी के बेटे प्रकाश मिश्रा के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top