डीजल पेट्रोल का संकट गहराया, कई पंप के सूखे हलक, ट्रांसपोर्टर परेशान

डीजल पेट्रोल का संकट गहराया, कई पंप के सूखे हलक, ट्रांसपोर्टर परेशान

आगरा। महानगर के साथ जिले में उत्पन्न हुई डीजल पेट्रोल की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। कई पेट्रोल पंप के हलक सूख जाने की वजह से वाहन चालकों को बिना तेल निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एस्सार पैट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल का संकट सबसे अधिक गहराया हुआ है। एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर भी डीजल एवं पेट्रोल मिलने में वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन पंपों पर डीजल पेट्रोल की आपूर्ति कम आने की वजह से 2 दिन पहले कई पेट्रोल पंप के हलक सूख गए थे।

सोमवार को भी महानगर और जिले में पेट्रोल पंप आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं आ पाया है। जिस कारण वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर तेल नही मिलने से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। निजी क्षेत्र की तेल कंपनियों में शामिल एस्सार पैट्रोल पंप के हलक कई दिन पहले से ही सूख चुके हैं। जिसके चलते इन पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले वाहन चालको को बगैर तेल निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है भुगतान प्रक्रिया में तेल कंपनियों की ओर से बदलाव किए जाने की वजह से फंड समय पर नहीं देने और उधार माल लेने वालों को तेल कंपनियां डीजल पेट्रोल उपलब्ध नहीं करा रही हैं। इसके साथ ही जिन पेट्रोल पंप का कोटा पूरा हो चुका है उन्हें भी अब तेल कंपनियां डीजल पेट्रोल की आपूर्ति में आनाकानी कर रही है।

विभिन्न पंप के खेल से जुड़े कर्मचारियों की ओर से बताया गया है कि तेल कंपनियों की ओर से प्रक्रिया में किए गए बदलाव की वजह से मुश्किलें खड़ी हो रही है। अधिक खपत वाले पेट्रोल पंप मालिकों को मांग के मुताबिक पहले की तरह आपूर्ति नहीं मिल रही है।

epmty
epmty
Top