बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हापुड़। जनपद की प्रमुख तीर्थ नगरी बृजघाट के गंगा तट पर आज बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया और ब्राहमणों एवं गरीबों को दान देकर पुण्य अर्जित किया।

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व के मौके पर तीर्थनगरी ब्रजघाट पर आस्था का भारी सैलाब उमड पडा। जनपद और आसपास के इलाकों के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये तीर्थनगरी पहुंचे। गंगा स्नान करने के लिए तीर्थ नगरी बृजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ कल रात से ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से बृजघाट में गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे गई थी। आज वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। सनातन धर्म में आज कि दिन की तिथि को बुद्धपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बुद्धपूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ साथ हिंदुओं के लिए भी बहुत खास महत्व रखता है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में 23 वां अवतार लिया था। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को बहुत धूमधाम से मनाते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा मैया में स्नान करने का बहुत महत्व होता है, इससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख शांति आती है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन दान, पुण्य और धर्म कर्म के कार्य किए जाते हैं। इस दिन को सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है।

माना यह भी जाता है कि इस दिन गंगा स्नान दान और पूजा पाठ करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बहुत पवित्र और फलदाई माना जाता है। वही बुद्ध पूर्णिमा के चलते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिली। जिनको हापुड पुलिस प्रसासन मुस्तेदी के साथ वाहनों को व्यवस्थित करने में जुटॉ हुआ है।

epmty
epmty
Top