उपमुख्यमंत्री बोले- सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर करें पूरा

उपमुख्यमंत्री बोले- सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर करें पूरा

लखनऊ। जनपदों के 19 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों हेतु 8 नवंबर 2020 जनपदों में सेतु निगम के 04 एवं लोक निर्माण विभाग के 15, कुल 19 चालू कार्यों हेतु रूपये 19 करोड 13 लाख 69 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है।

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग-10 द्वारा जारी किया गया है। जनपद बांदा, जौनपुर, सहारनपुर, बरेली, उन्नाव एवं बस्ती जनपदों में चल रहा है, जिसमें 08 पुलों का निर्माण जनपद उन्नाव में, 4 पुलों का निर्माण जनपद सहारनपुर में, जनपद बांदा, बरेली व जौनपुर में 2-2 पुलों तथा एक पुल का निर्माण जनपद बस्ती में किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अवमुक्त धनराशि को निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक और विशिष्टियो के अनुरूप व्यय करें। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन में नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

epmty
epmty
Top