उपमुख्यमंत्री ने 155 करोड़ की 22 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज चित्रकूट मे लोक निर्माण विभाग की कुल 22 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें 14 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 08 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लम्बाई क्रमशः 35 एवं 74 कि0मी0 है, जिसकी कुल लागत 15503 लाख रुपये है।
लोकार्पण के उपरान्त केशव प्रसाद मौर्य ने वहां उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि सबका-साथ सबका विकास ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने हेतु वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत की गयी है, जिसमें कार्य तीव्रगति से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कुल लगभग 1731 कि0मी0 की लम्बाई में ग्रामीण मार्गों का निर्माण किया जा चुका है, जिसमें 716 कि0मी0 लम्बाई का कार्य वित्तीय वर्ष 2019-20 मे पूर्ण किया गया है। जनपद चित्रकूट में 8कार्य, लम्बाई 23 कि0मी0 लागत 18 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हुये हैं, जिसमे 2 कार्य पूर्ण और शेष कार्य प्रगति पर हैं। मेधावी छात्रों के निवास स्थल हेतु मार्ग का निर्माण/मरम्मत-'' डा0 ए0पी0जे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत जनपद चित्रकूट में एक कार्य ,लम्बाई 0.75 कि0मी0, लागत 0.06 करोड़ रुपये कार्य पूरा किया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों का निर्माण तेजी से हो इसके लिए हम सतत प्रयास कर रहे हैं। आज 155 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है। उ0प्र0 सरकार के दो साल के कार्यकाल में कई योजनायें पूर्ण की जा चुकी है। आज सड़कों की स्थिति सुधरी है। गरीबों के उत्थान एवं किसानों की आर्थिक आय दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों को किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पेयजल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी से अपेक्षा की है कि प्रत्येक नागरिक चाहे ,वह किसान हो, चाहे वह ग्रामवासी हो, चाहे वह व्यापारी हो या अन्य किसी भी वर्ग से हो, सभी को जल संचयन के उपायों हेतु पूरी ताकत से कार्य करना है।
इस कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने जनपद मे चल रहे विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से पूरे किये जायं।
उप मुख्यमंत्री ने यहां पर कामतानाथ मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व उन्होने सतना (मध्य प्रदेश मे परमहंस आश्रम धार कुण्डी मे पूज्य रामायण दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक कर्वी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी व अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।