कलेक्ट्रेट में हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम- कलेक्टर और कप्तान ने दी शुभकामनाएं

कलेक्ट्रेट में हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम- कलेक्टर और कप्तान ने दी शुभकामनाएं

शामली। कलेक्ट्रेट परिसर में कल देर रात धनतेरस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा दीपोत्सव 2022 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य द्वारा हजारों की संख्या में दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। आयोजित कार्यक्रम से पूर्व दीपावली पर्व को लेकर पंडित जी द्वारा विधिवत हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम और एसएसपी ने उपस्थित सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी देते हुए दीपावली के पर्व को अपने पूरे परिवार के साथ अच्छे से मनाएं जाने की बात कही। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अधिकारियों द्वारा किसी ने गीत तो किसी ने शायरी सुनाई।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एसएसपी अभिषेक, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top