तीन बार के सांसद रहे भाजपा नेता की मौत-समर्थको एवं नेताओं में शोक

तीन बार के सांसद रहे भाजपा नेता की मौत-समर्थको एवं नेताओं में शोक

बरेली। जनपद की आंवला लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे भाजपा नेता राजवीर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। नोएडा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए 83 बरस के भाजपा नेता ने बुधवार को अंतिम सांस ली है। दिवंगत हुए पूर्व सांसद जनसंघ एवं भाजपा से जुड़े रहे। उनके निधन की सूचना पर समर्थकों एवं भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

बुधवार को जनपद बरेली की आंवला लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे भाजपा नेता राजवीर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती 83 बरस के भाजपा नेता ने आज अंतिम सांस ली और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। काफी समय से अस्वस्थ चल रहे भाजपा नेता के निधन की सूचना पर उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत हुए पूर्व सांसद राजवीर सिंह जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को बरेली में भाजपा नेता का अंतिम संस्कार होगा। पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे और वह अपनी बेजोड़ कार्यशैली के लिए इलाके भर में जाने जाते थे। वह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे।




epmty
epmty
Top