मालगाड़ी की चपेट में आने से केन नदी के पुल से गिरे व्यक्ति की मृत्यु

मालगाड़ी की चपेट में आने से केन नदी के पुल से गिरे व्यक्ति की मृत्यु

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध क्षेत्र में केन नदी के पुल पर मालगाड़ी की चपेट में आने से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।




पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को यह घटना तब हुई जब 55 वर्षीय एक व्यक्ति भूरागढ़ रेलवे पुल को पार कर रहा था और अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आने से वह पुल से नदी किनारे चट्टानों पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि उसकी शिनाख्त कमासिन क्षेत्र के धुंधुई गांव निवासी राजाराम वर्मा के रूप में हुई। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top