तालाब में नहाते समय बालक व युवक की डूबने से मृत्यु

तालाब में नहाते समय बालक व युवक की डूबने से मृत्यु

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में आज एक बच्चे समेत दो लोगो की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक आर0 के0 गौतम ने यहां बताया कि खरेला कस्बे के बेनी प्रसाद का 18 साल का

पुत्र धीरज अपने पड़ोसी राम आसरे के आठ वर्षीय बेटे चित्रांश के साथ बकरियां चराने गया था। दोपहर के समय उमसभरी गर्मी के दौरान दोनो राकेश लवेरिया के खेत में बने तालाब में नहाने के लगे। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण बालक चित्रांश पानी में डूबने लगा और उसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर कोई नही था। बाद में वहां से गुजर रहे लोगो ने तालाब किनारे दो उनके कपड़े पड़े देखे तो उन्हें शक हुआ। तब ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की। बाद में दोनों के शव तालाब से निकाले गये।

वार्ता

epmty
epmty
Top