सिलेंडर बन गया है स्टूल- झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल- अखिलेश

सिलेंडर बन गया है स्टूल- झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल- अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के अंत में भाजपा खत्म का हैजटेग भी लगाया हुआ है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हज़ार का सिलेंडर बन गया है स्टूल, झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल। यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा और अंत में भाजपा खत्म का हैजटेग लगाया हुआ है। इसके साथ अखिलेश यादव ने एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति गैस सिलेंडर पर बैठकर गैस चूल्हे रखने की जगह आग सही से जलाने के लिये फूंकनी से फंूक मार रहा है। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किये गये फोटो को देखकर यूजर्स अलग-अलग प्रकार की कमेंट कर रहे हैं।



epmty
epmty
Top