लॉकडाउन में मजदूरों से छीनी साइकिल लावारिस घोषित- हुई नीलाम

लॉकडाउन में मजदूरों से छीनी साइकिल लावारिस घोषित- हुई नीलाम

सहारनपुर। वर्ष 2019-20 के दौरान आई कोरोना वायरस के संक्रमण की पहली लहर में लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने कार्य स्थल से लौट रहे मजदूरों से छीनी गई साइकिले लावारिस घोषित कर नीलाम कर दी गई हैं। 5460 साईकिलो को खरीदने के लिए इकट्ठा हुए 250 ठेकेदारों ने 2120 लाख रूपये की बोली लॉकडाउन में मजदूरों की बैसाखी बनी साईकिलो की लगाई है।

शुक्रवार को कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2019-20 में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से पलायन करके आ रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों की मुश्किल में सारथी बनी साइकिल जो पुलिस द्वारा डंडा दिखाकर छीनी गई थी, वह लावारिश घोषित कर नीलाम कर दी गई है। मजदूरों से छीनकर थानों में इकट्ठा की गई 5400 साइकिलों को जिला प्रशासन की ओर से 2120 लाख रुपए में नीलाम कर दिया गया है। नीलाम की गई यह वही साइकिले हैं जिन पर बैठकर मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के लिए अपना सफर आसान लग रहा था। इन्हीं साइकिलों के माध्यम से मजदूरों ने अपने कार्यस्थल से लौटने के दौरान मुश्किल भरे मीलों के सफर को तय किया था। बुरी तरह से तनझुलसाती धूप, तपती सड़क, भूख और प्यास भी घर लौटने वाले मजदूरों को इन साइकिलों के चलते लॉकडाउन के दौरान डिगा नहीं सकी थी।

अब मजदूरों की बैसाखी बनी वह साइकिल प्रशासन द्वारा लावारिस डिक्लेयर कर नीलाम कर दी गई है।

epmty
epmty
Top