मकानों में आई दरार-10 परिवार छोडकर भागे अपना घर द्वार

मकानों में आई दरार-10 परिवार छोडकर भागे अपना घर द्वार

वाराणसी। महानगर के अस्सी घाट के पास गंगा किनारे स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी के तकरीबन 35 घरों की दीवारें, छत, दरवाजे और फर्श अचानक से दऱकने लगे। कई घरों के दरवाजे पूरी तरह से अलग हो गये। कई घर बीच से फटकर दो भागों में विभाजित हो चुके हैं। मकानों की ऐसी हालत होती देख मकानों में रह रहे परिवारों में हडकंप मच गया। 10 परिवार अपना घर बार छोड़कर निकल गए हैं। बाकी के लोग भी घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। आसपास के लोग मकानों के नीचे से निकाली गई पाइप लाइन को मकानों के दरकने का कारण मान रहे हैं।

वाराणसी के मोहल्ला गंगोत्री विहार निवासी रामसेवक तिवारी ने बनाया है बताया है कि उसने वर्ष 1991 में अपने मकान का निर्माण कराया था जो अब लगभग पूरी तरह से टूट गया है। घर के पीछे एक बड़ा गड्ढा होने की वजह से परिवार के लोगों पर संकट गहरा गया है। मकानों में दरार आने की वजह से कॉलोनी के लोग आज जमीन पर सो रहे हैं। गिरधारी, नंदू साहनी और तारा आदि के मकान तो पूरी तरह से ध्वस्त होने के कगार पर हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले तक सभी मकानों की स्थिति ठीक-ठाक थी। मकान टूटने के हालात आज सवेरे ही दिखाई दिए हैं। छठ पूजा के समय लोगों ने इन स्थानों पर बैठकर पूजा पाठ भी किया था। देव दीपावली की रात यहां की जमीन के नीचे से गुजर रहे एक मोटी पाइप लाइन के भीतर लीकेज हुआ। इसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते मकानों में दरार आ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि सीवरेज का पानी निकालने के लिए पिछले दिनों मकानों के नीचे पाइप लाइन डाली गई थी देव दीपावली की रात पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। बगल में अस्सी नदी जो अब नाला बन गई ह,ै उसका पानी गंगा में मिलता है। नगर आयुक्त ने बताया है कि प्रभावित इलाके का निरीक्षण कराते हुए इस मामले की जांच कराई जाएगी। निरीक्षण के आधार पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।



epmty
epmty
Top