देश में अमन और खुशहाली के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे अनगिनत हाथ

देश में अमन और खुशहाली के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे अनगिनत हाथ

मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह में अदा की गई ईद की विशेष नमाज में देश में अमन, शांति और खुशहाली दुआएं मांगी गई। ईदगाह पर आज मेले जैसा नजर रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने जहां मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वही पुलिस और प्रशासन की ओर से ईद की विशेष नमाज संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

बृहस्पतिवार को देश भर के साथ जिले में भी ईद उल फितर का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। ईद की नमाज में शामिल होने के लिए शहर और उसके आसपास के गांव देहात के मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह पर पहुंचे थे।

ईदगाह पर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ पढ़ते हुए ईद की विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर शहर काजी तनवीर आलम और मुफ्ती जुल्फिकार तथा गौहर सिद्दीकी के अलावा मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने मौके पर उपस्थित जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को ईद की शुभकामनाएं दी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ईद के त्यौहार को शांति और उमंग के साथ मनाने की अपील की।

ईदगाह के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। ईद की विशेष नमाज अदा कराने को ईदगाह और अन्य मस्जिदों के पास पास पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। नगर पालिका की ओर से भी साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया था।



epmty
epmty
Top