कांस्टेबल की पत्नी ने पति के साथी पर लगाया बलात्कार का आरोप

कांस्टेबल की पत्नी ने पति के साथी पर लगाया बलात्कार का आरोप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस के पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल की पत्नी ने पति के साथी सिपाही मनोज पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के अनुसार थाना खेरगढ़ क्षेत्र क़ी पीआरवी पर तैनात चालक सिपाही की पत्नी ने उसके दोस्त मनोज पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की मानें तो महिला के पति ने उसे मायके छोड़ने को कहा था। वह पत्नी को कार में बैठाकर अपने साथ ले गया, उस कार में पति और मनोज भी था। पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में लिखा है कि खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के पास उसका पति गाड़ी से उतर गया था और इसके बाद मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक, इस पूरे मामले में उसके पति की सहमति थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके निलंबित कर दिया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। महिला का मायका भी इसी थाना क्षेत्र में है।

वार्ता

epmty
epmty
Top