कांग्रेस सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी : लल्लू

कांग्रेस सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी समाज के विकास में सभी वर्गों की हर स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पाल,बघेल,धनगर समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुये लल्लू ने रविवार को कहा कि पाल बघेल व धनगर समाज की समस्याओं के निराकरण की पार्टी को चिंता है। उनकी भागीदारी राजनीति व नौकरियों में बढ़े समाज का विकास हो इसके लिये कांग्रेस के प्रयासों में कोई कमी नही आने पाएगी। समाज के वंचित तबके की आवाज हमेशा कांग्रेस रही है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा तक पाल,बघेल व धनगर समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर संवेदनशील है। कांग्रेस वंचित तबके की हर जाति वर्ग के उत्थान के लिये गम्भीरतपूर्वक कार्य करती रही है। आज देश व प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहे है। समाज के वंचित वर्ग की पीड़ा सत्ता की समझ मे नही आ रही है उसकी गलत नीतियों के कारण उत्पीड़न बढ़ रहा है।

उन्होने पाल,बघेल,धनगर समाज को भरोसा देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी सशक्त भागीदारी होगी क्योंकि कांग्रेस कभी जातिय वर्गीय आधार पर दूसरे दलों की तरह भेदभाव में विश्वास नही करती है।

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चल रहे है, प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो यह सुनिश्चित करना कांग्रेस का काम है।

वार्ता

epmty
epmty
Top