BJP की लूट नीति को खत्म कर विकास करेगी कांग्रेस-प्रियंका

BJP की लूट नीति को खत्म कर विकास करेगी कांग्रेस-प्रियंका

महोबा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतर चुकी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की प्रतिज्ञा रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की लूट वाली नीति से लोग बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं। लोगों को महंगाई की भटटी में झोंकने वाली भाजपा की लूट नीति को खत्म करते हुए बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर कांग्रेस द्वारा अग्रसित किया जाएगा।


शनिवार को बुंदेलखंड इलाके के महोबा में कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बुंदेलखंड के संसाधनों पर यहां के स्थानीय लोगों का पूरा पूरा हक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छे दिन लाने का सपना दिखाते हुए बुंदेलखंड के लोगों को छला है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते खाद प्राप्ति के लिए बुंदेलखंड के किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल में तकरीबन 1500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नई खनिज नीति लेकर आई है, जिसने किसानों के सामने दुर्दशा के हालात खड़े करते हुए पानी की समस्या के साथ बेरोजगारी और महंगाई के हालात उत्पन्न कर दिए हैं। जिससे बुंदेलखंड समेत पूरे देश के लोगों का बुरा हाल है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि राज्य की सत्ता में आने के बाद हम भाजपा की लूट वाली नीति को खत्म करते हुए बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा की तरह केवल चुनावी बुंदेलखंड विकास बोर्ड नहीं बनाया जाएगा, बल्कि बुंदेलखंड के विकास के लिए स्थाई बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के लिए हर साल विकास का बजट दिया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बुंदेलखंड इलाके की पहचान वीर आल्हा उदल के नाम पर एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र महोबा में स्थापित किया जाएगा। किसानों के ऊपर चढ़ा सरकारी कर्ज माफ करते हुए बिजली के बिलों को आधा करते हुए कोरोना काल के बिजली बिल को माफ किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुंदेलखंड के विकास के लिए लोगों से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान किया है।

epmty
epmty
Top