शीतलहर की आहट-मुजफ्फरनगर कड़ाके की ठंड से ठिठुरा

शीतलहर की आहट-मुजफ्फरनगर कड़ाके की ठंड से ठिठुरा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में अचानक ठंडी हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में गिरावट होने की वजह से मौसम वैज्ञानिक अगले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने के आसार मान रहे हैं। सुबह और शाम ठंड में बढ़ोतरी होने की वजह से अब लगभग सभी लोगों के शरीर पर ऊनी कपड़े लद गए हैं।

सर्द मौसम अब अपना असर दिखाने लगा है। सोमवार को सवेरे के समय वातावरण में आकर पसरी ठंडी हवाओं ने सर्दी को पंख लगा दिए। जिसके चलते बीती रात मुजफ्फरनगर में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य माना गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में सवेरे के समय कोहरा पड़ेगा और दोपहर में आसमान साफ रहने की वजह से धूप निकलेगी। यहां दिन का तापमान 28 और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। माना जा रहा है कि इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में ठंड का माहौल और अधिक बढ़ेगा।



epmty
epmty
Top