CM योगी ने कैबिनेट मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

CM योगी ने कैबिनेट मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश राणा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्व. ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह का विगत 8 जनवरी को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

आज मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर आने का कार्यक्रम था। इसके तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय वायुयान से गाजियाबाद पहुंचे और वहां से हेलीकाॅप्टर के द्वारा शामली पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे और उनके स्व. पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री डाॅ. महेन्द्र, राज्य मंत्री विजय कश्यप, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, ठाकुर रणवीर सिंह के साथ ही अन्य भाजपा नेता व बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।




epmty
epmty
Top