सीएम योगी ने पूरे किए जीवन के 48 वर्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवन के 48 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षनाथ बाबा को याद करते हुए ट्वीट किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि यूपी के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। राज्य के लोगों के जीवन में बड़ा सुधार आया है। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रधान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर भी माता जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उधर सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,

आपकी शुभेच्छाओं और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।

आपकी प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में हम सभी पूर्ण सामर्थ्य के साथ 'नए भारत, सशक्त भारत' के निर्माण में योगदान करते रहें, ऐसी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्म दिवस पर ट्वीट कर गोरक्षनाथ बाबा को याद किया है।

उन्होंने लिखा है…

गगन मंडल मैं ऊंधा कूबा तहां अमृत का बासा।

सगुरा होइ सु भरि भरि पीवै निगुरा जाइ पियासा।

- गोरखबानी

शिवावतारी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी के चरणों में सादर प्रणाम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और जनता के कल्याण के प्रति आपका समर्पण बहुत ही प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व में प्रदेश नित विकास पथ पर अग्रसर रहे और आप स्वस्थ व दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने लिखा है उ. प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ! उन्होंने न केवल एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक के रूप में स्वयं को साबित किया है बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में भी पूरे मनोयोग से लगे हुए है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है-चरैवेति चरैवेति चरैवेति के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। अपने माता-पिता की 7 संतानों में 3 बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद आदित्यनाथ पांचवें थे। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। हाल ही में उनके पिता का देहांत हुआ है। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहले असली नाम अजय सिंह बिष्ट था, फिर संन्यास लेने और महंत बनने के बाद वो योगी आदित्यनाथ नाम से जाने गए।

गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में BSC करने वाले योगी आदित्यनाथ सबसे कम उम्र के सांसद बनने वाली सूचि में नामित हैं। गोरखपुर के गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना था। योगी आदित्यनाथ प्रथम बार साल 1998 में चुनाव मैदान में उतरे और सांसद बने थे। उस समय उनकी उम्र केवल 26 साल की थी।इसके पश्यात योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखपुर से सांसद बनते रहे। फिर सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ के समाधि लेने के बाद योगी गोरखपुर मंदिर के मुख्य महंत (गोरक्षपीठाधीश्‍वर) बनाये गए। योगी आदित्यनाथ ने एक संघठन हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना भी की, जो एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी संगठन है। इस संघठन का पूरे गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में खासा दबदबा है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते है। वह इस दिन भी अपनी दिनचर्या निभाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ ही योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं और इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है। इस साल योगी जी के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी के पूरे देश और प्रदेश के कार्यकर्ता कुछ अलग करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मान सम्मान और अधिक बढ़ाने के मूड में है और हर घर भगवा और केसरिया झंडा लगा कर हिन्दू उत्सव मानाने के लिए उत्साहित है। इस बार मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर ऐसा नज़ारा भी देखने को मिल सकता है की मानों भगवान राम की अयोध्या में एक बार फिर वापसी हुई हो।

विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री योगी ने एक ही दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया है। जिसे जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर आज गंगा यमुना के तट पर किसानों को खेतों में वृक्षारोपण पर सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जुलाई के प्रथम सप्ताह में 1 दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जबकि पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह सभी फलदार छायादार और इमारती लकड़ी वाले पौधे होंगे। गंगा जमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसके तहत तटवर्ती कृृषकों अपने खेतों में फलदार वृक्षों को लगाएंगे उसके लिए भी विशेष योजना होगी।

epmty
epmty
Top