सीएम ने अयोध्या एवं उन्नाव हादसे का लिया संज्ञान,प्रवासी मजदूरों की मौत पर किया गहरा शोक व्यक्त

सीएम ने अयोध्या एवं उन्नाव हादसे का लिया संज्ञान,प्रवासी मजदूरों की मौत पर किया गहरा शोक व्यक्त

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या एवं उन्नाव सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रवासी मजदूरों की मौत पर किया गहरा शोक व्यक्त कर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत मौके पर पहुँच कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी कामगारों/श्रमिको को लेकर जा रहे एक वाहन के जनपद अयोध्या में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत मौके पर पहुँच कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

एक दूसरे हादसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़ितों को हर सम्भव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। यूपीडा एवं पुलिस की टीम बचाव कार्यों में लगी हुई है।

epmty
epmty
Top