मुख्यमंत्री ने स्व वीरेन्द्र सिंह सिरोही के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बुलन्दशहर के सदर विधायक स्व वीरेन्द्र सिंह सिरोही के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।




श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र सिंह सिरोही के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्व0 वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। वे अत्यन्त लोकप्रिय नेता और व्यवहारकुशल व्यक्ति थे।




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

स्व वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। सिरोही के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक समर्पित नेता खो दिया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 सिरोही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की करते हुए।



स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही



ज्ञातव्य है कि बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का आज दिनांक 02 मार्च, 2020 को दिल्ली स्थित अस्पताल में निधन हो गया। दिवंगत विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे।



गन्ना मंत्री सुरेश राणा स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,गन्ना मंत्री सुरेश राणा, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिला पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने भी स्व वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रिगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top