चट मंगनी और पट ब्याह- शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हा बन गया बाप

चट मंगनी और पट ब्याह- शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हा बन गया बाप
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मैनपुरी। चट मंगनी और पट ब्याह के बाद एक युवक की दुल्हन अब दो दिन बाद ही मां बनने की पेशकश लेकर लोगों के सामने आई है। 48 घंटे के भीतर की पिता बने दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से दी गई खुशखबरी को सुनते ही उसके और परिजनों के पैरों की जमीन खिसक गई है। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल मैनपुरी जनपद के कुसमरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी अपने ही बड़े भाई की साली के साथ दो दिन पहले हुई थी।

धूमधाम के साथ बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच दूल्हा ससुराल वालों द्वारा की गई आवभगत एवं शादी की रस्मों के बाद दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया था।

घर के भीतर अभी रिश्तेदार भी मौजूद थे और मंगलवार की रात जब घर के भीतर नाच गाने का कार्यक्रम हुआ तो दो दिन पहले ही शादी करके घर में आई दुल्हन के पेट में दर्द होना शुरू हो गया।

दूल्हा पक्ष के लोग नई नवेली दुल्हन को तुरंत अस्पताल में ले गए। रात को भर्ती की गई दुल्हन ने सामान्य डिलीवरी के माध्यम से एक सुंदर और स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

चिकित्सकों द्वारा जब 2 दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन के बेटा होने की जानकारी दूल्हे और परिजनों को दी गई तो वह बुरी तरह से हैरान रह गए और दुल्हन एवं बच्चे को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकले।

इसी बीच खबर मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए और वह अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दिए बगैर अस्पताल में लेटी दुल्हन एवं उसके नवजात को लेकर अपने साथ चले गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ समाजसेविका आराधना गुप्ता मौके पर पहुंच गई और उसने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया,जिसके बाद दूल्हा पक्ष दुल्हन और उसके बच्चे को अपने साथ ले जाने पर राजी हो गए।

epmty
epmty
Top