गांधी शास्त्री जयंती पर चरखा पॉलिटिक्स- सीएम व पूर्व सीएम ने की गांधीगिरी

गांधी शास्त्री जयंती पर चरखा पॉलिटिक्स- सीएम व पूर्व सीएम ने की गांधीगिरी

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज चरखा पॉलिटिक्स भी खूब चली गई। गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और देश के दो महान हसरतों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक ही चरखे को चलाते हुए समर्थकों की तालियां बटोरी।

दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए देश की इन दोनों महान हस्तियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चरखा चलाते हुए कहा कि बापू को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। इस अवसर पर मैं बापू के चरणों में नमन करते हुए देश वासियों की तरफ से राष्ट्रपिता को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मुख्यमंत्री को गांधी आश्रम से गए हुए अभी तकरीबन 35 मिनट ही हुए होंगे कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव भी हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में पहुंच गए, यहां पर चरखा चलाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता बापू को याद कर रहे हैं तो हमें उनके रास्ते पर जरूर चलना चाहिए।

क्योंकि उन्होंने पूरे देश को सेवा का रास्ता दिखाया है। एक्स मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने हमें बताया है कि अगर इच्छा शक्ति है तो कुछ भी पाया जा सकता है। भारत के लोगों को खासकर ग्रामीण भारत बापू ने जगाते हुए कहा था कि जब तक हम खादी और ग्रामोद्योग को अपने देश के भीतर बढ़ावा नहीं देंगे उस समय तक देश और प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है।

epmty
epmty
Top