थाने पहुंचे मौलाना-वसीम रिजवी के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

थाने पहुंचे मौलाना-वसीम रिजवी के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विवादित बयानों को लेकर आम तौर पर सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा वरिष्ठ शिया धर्म गुरु और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी की तहरीर पर थाना चौक पुलिस द्वारा कायम किया गया है।

मौलाना कल्बे जवाद ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की ओर से लिखी गई विवादित किताब पर अपनी जबरदस्त आपत्ति जताते हुए सरकार से वसीम रिजवी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। लखनऊ के थाना चौक में वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद समेत एक दर्जन मौलाना मौलाना ने थाने पहुंचकर रिजवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जांच करते हुए पुलिस ने अब वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि वसीम रिजवी ने हाल ही में पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद पर एक विवादित किताब लिखकर गाजियाबाद के डासना मंदिर पहुंचकर उसका विमोचन किया था। वसीम रिजवी ने पिछले दिनों बड़ा ऐलान करते हुए अपने मरने के बाद स्वयं को दफनाने की जगह जलाए जाने की इच्छा भी सार्वजनिक तौर से जताई थी। रिजवी का कहना है कि उनकी चिता को मुखाग्नि यती नरसिंहानंद सरस्वती के हाथों से ही दी जाए।



epmty
epmty
Top