केदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

केदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलवार को तड़के राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो।

पुलिस के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 06 यात्री घायल भी हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भिजवा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त एवं हादसे के बारे में अन्य जानकारियां अभी पुलिस महकमे से मिलने की प्रतीक्षा है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top