अतुल प्रधान के अनशन में राकेश टिकैत की एंट्री-कलेक्ट्रेट बना छावनी

अतुल प्रधान के अनशन में राकेश टिकैत की एंट्री-कलेक्ट्रेट बना छावनी

मेरठ। कलेक्ट्रेट में निजी हॉस्पिटलों की लूट खसोट के विरोध में सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा है। अतुल प्रधान को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत अपने लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे हैं। जिसके चलते कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकट ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट में निजी अस्पताल की लूट खसोट के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे समाजवादी पार्टी के सरधना विधानसभा सीट के विधायक अतुल प्रधान को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे हैं। जिनका अनशन आज पांचवे दिन भी जारी रहा है।

कलेक्ट्रेट में ही लगातार धरने में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार की सवेरे तकरीबन 9:30 बजे जब पुलिस प्रशासन द्वारा अनशन स्थल से खाने का सामान हटवा दिया गया तो मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आमरण अनशन स्थल पर रखे गए रसोई के सारे सामान को डीसीएम में भरकर ले गए हैं, जिससे अतुल प्रधान के समर्थकों में आक्रोश फैल गया है।

इसके बाद प्रशासन से कोई पंगा लेने की बजाय सपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक समर्थकों द्वारा दोबारा से खाद्य सामग्री मंगवाकर फिर से धरना स्थल पर खाना बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अपने लाव- लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top