MLA के हाथ से माइक छीनकर लंगूर ने संभाला मंच संचालन-फूले हाथ पांव

MLA के हाथ से माइक छीनकर लंगूर ने संभाला मंच संचालन-फूले हाथ पांव

शाहजहांपुर। सरकार की ओर से आयोजित किए गए किसान मेले में पहुंचे किसानों को संबोधित करने के लिए लगाए गए मंच पर विधायक के सामने लंगूर जाकर बैठ गया। जैसे ही विधायक जी माइक संभालकर किसानों को संबोधित करने को तैयार हुए, वैसे ही वहां पर आया लंगूर विधायक जी के हाथ से माइक छीनकर मंच संचालन का काम संभालने लगा। मंच पर लंगूर को देखकर सभी लोग पूरी तरह से हड़बड़ा गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों द्वारा लंगूर को भगाने की कोशिश की गई लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। बाद में अपने आप ही लंगूर मंच को छोड़कर वहां से चला गया।

दरअसल सरकार की ओर से शाहजहांपुर में किसान मेले का आयोजन किया गया था। जिसे मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह मेले में किसानों के बीच पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई वैसे ही मंच के ऊपर एक लंगूर आकर बैठ गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ने जैसे ही माइक संभालकर किसानों को संबोधित करने की कोशिश की, वैसे ही लंगूर ने अपना हाथ बढ़ाकर एमएलए के हाथ से माइक छीन लिया। काफी देर तक लंगूर को मंच से भगाने की भाग दौड़ होती रही। मगर लंगूर भागने को तैयार नहीं हुआ।

बाद में बगैर माईक के एमएलए विक्रम सिंह प्रिंस ने किसानों को संबोधित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

epmty
epmty
Top