सर्व समाज उत्थान समिति द्वारा प. दीन दयाल की जयंती समारोह का आयोजन

सर्व समाज उत्थान समिति द्वारा प. दीन दयाल की जयंती समारोह का आयोजन

बड़ौत। सर्व समाज उत्थान समिति बड़ौत द्वारा रविवार को नगर के अजीतनाथ विहर्ष सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर रोशनी डाली।


नगर स्थित अजितनाथ विहर्ष सागर सभागार में सर्व समाज उत्थान समिति संयोजक दीपक शर्मा एडवोकेट के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा सत्यपाल सिंह ने कहा है कि 25 सितम्बर 1916 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म हुआ और उन्होंने 11 फरवरी 1968 को आखिरी सांस ली। पंडित दीन दयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म, मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। आज हम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों व बताएं हुए रास्तों पर चलना चाहिए।।उपाध्याय के द्वारा निर्मित राजनैतिक जीवनदर्शन का पहला सूत्र यह हैं कि" भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा है पंडित दीन दयाल उपाध्याय युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। राजनीति व संगठन के एक मजबूत स्तंभ पण्डित दीन दयाल के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।।समाज को एक करने के लिए काम किया।

समारोह की अध्यक्षता हरीश मोहन अग्रवाल एवं अध्यक्षता मनोज जैन ने की।

समारोह में मनोज अग्रवाल, सुभाष शर्मा जिला अध्यक्ष वैष्णव बैरागी समाज, दिनेश शर्मा मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, मुस्लिम लुहार थाबा चौधरी उस्मान मनव्वर सभासद एवं अन्य समाज के चौधरी 84 एवं अनेक संगठनों के जिला अध्यक्ष ने सांसद को पगड़ी पहनाकर व तस्वीर व किताब देकर सम्मानित किया।

समारोह में ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला आयोजन कमेटी के सदस्य प्रिंस शर्मा, गोपाल शर्मा युवा ब्राह्मण व जय हिंद मंच के जिला अध्यक्ष बागपत सुनील सिंह एडवोकेट समाजसेवी सक्षम शर्मा, अमित वशिष्ट, ओमपाल राठी, सुभाष पहलवान, विक्रम राणा, सुमित उपाध्याय, अमित शर्मा हिलवाडी, नीरज कौशिक, अनिल तोमर आदि सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहें।।

epmty
epmty
Top