तिरंगे का अपमान कर बता रहा था भारत के विश्वगुरु बनने के गुर और अब..

तिरंगे का अपमान कर बता रहा था भारत के विश्वगुरु बनने के गुर और अब..

रायबरेली। गांव में पूजा अर्चना के लिए बने मंदिर के सामने खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भारत के विश्व गुरु बनने के गुर बता रहे युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जेल यात्रा पर रवाना होने से पहले युवक ने तिरंगे का अपमान करते हुए लंबी चौड़ी स्पीच दी थी।

शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के युवक का एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसमें युवक द्वारा की जा रही करतूत को देखकर लोगों का खून खोल गया। आरोप है कि युवक ने गांव के मंदिर के सामने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और कहा कि मैं बताऊंगा भारत किस प्रकार से विश्व गुरु बनेगा? तीसरा विश्व युद्ध टल जाएगा। देश दुनिया से गरीबी खत्म हो जाएगी। कहीं भी कोई जीव हत्या नहीं होगी। एक तरफा राज्य चलेगा। पूरे विश्व में भगवा लहराएगा। दुनिया में एक ही झंडा और एक ही नारा होगा। भारत नशा मुक्त बनेगा और जातिवाद खत्म हो जाएगा।

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच पड़ताल के बाद युवक तक पहुंची पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top