पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर बीएसपी सांसद के हुए दर्शन

पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर बीएसपी सांसद के हुए दर्शन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर आखिरकार जनपद के लोगों को बिजनौर सांसद के दर्शन हो ही गए हैं। दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया के जन्मदिन का केक काटा और उनके दीर्घायु होने की मन्नत मांगी है।

रविवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का जन्मदिन पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर जनकल्याण दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सतीश रवि की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बिजनौर सांसद मलूक नागर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। बसपा नेता जियाउर रहमान ने पार्टी मुखिया के जन्मदिन का केक काटा और उसे वितरित कर सभी को खिलाया। इस मौके पर सांसद मलूक नागर ने कहा है कि वह खुशी के इस मौके पर पार्टी मुखिया मायावती के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पार्टी मुखिया के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बसपा नेता जियाउर रहमान ने कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में दबे कुचले एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा रही है।

epmty
epmty
Top