महिला का सिर कूचकर कत्ल करने वाले देवर, भतीजा अरेस्ट

महिला का सिर कूचकर कत्ल करने वाले देवर, भतीजा अरेस्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की सिर कूचकर हुए हत्या के मामले में पुलिस ने उसके देवर और भतीजे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि 27 अक्टूबर को क्षेत्र के ठाकुर मोड़ के पास जंगल में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त कनहरा निवासी बूटुआ देवी (65) के रूप में हुयी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। जांच के बाद इस मामले में मृतका के देवर रामदास जायसवाल व उसके पुत्र पारसलाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका तंत्र मंत्र करती थी जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई थी तभी से वे मौके के तलाश में थे। 24 अक्टूबर को बुटूआ देवी किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रही थी कि उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल व हत्या में प्रयुक्त अन्य समान बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

epmty
epmty
Top