ब्रेड फैक्ट्री में लगी आग-कर्मचारी बचाकर भागे जान

ब्रेड फैक्ट्री में लगी आग-कर्मचारी बचाकर भागे जान

हरदोई। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रेड एवं बिस्किट बनाने वाली फैक्ट्री में किन्ही अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ब्रेड फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग को काबू करने के प्रयास में जुट गई है। फैक्ट्री के भीतर अभी कई कर्मचारियों के दबे फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद मदद के लिए आगे आते हुए लोग राहत कार्यों में जुट गए हैं।

रविवार को हरदोई शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर के समय अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही ब्रेड फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और वह वहां से जान बचाकर भाग लिए। आग लगने की जानकारी मिलते ही बाहर की तरफ आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर उपलब्ध संसाधनों के जरिए घटनास्थल पर पहुंचे लोग आग बुझाने में जुट गये। इसी बीच पुलिस और दमकल विभाग को फैक्ट्री के भीतर आग लगने की जानकारी दी गई। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। लेकिन आग जब लगातार जोर पकड़ने लगी तो अन्य गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। फैक्टरी पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग को काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। फैक्ट्री में कर्मचारी फंसे हैं या सभी बाहर निकल आए हैं? इसका पता आग बुझने के बाद ही लग पाएगा।

epmty
epmty
Top