ब्राह्मणों को अच्छी तरह मालूम है कि उनका सम्मान कहां सुरक्षित है: रविकिशन

ब्राह्मणों को अच्छी तरह मालूम है कि उनका सम्मान कहां सुरक्षित है: रविकिशन

मिर्जापुर। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रविकिशन ने कहा कि ब्राह्मणों को अच्छी तरह मालूम है कि उनका सम्मान कहां सुरक्षित है।

भाजपा सांसद रविकिशन आज यहां विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण लालची नहीं होता है। वह निस्वार्थ और त्यागी होता है,वह प्रबुद्ध हैं। राष्ट्रवादी होने के कारण उसे अच्छी तरह मालूम है कि कौन से दल में राष्ट्रहित है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सर्व समाज की नुमाइंदगी करता है।

रविकिशन ने कहा कि चुनावों के पहले सपा और बसपा ने ब्राह्मणो के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अयोध्या में बसपा के सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन फ्लाप रहा है। आगे भी ऐसा ही होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए सांसद रविकिशन ने कहा कि सत्ता में रहते कितने पंडितों का कल्याण किया था। कितने ब्राह्मण पुत्रो को नौकरी दी थी। श्री यादव आज ब्राह्मणों के बड़े हितैषी बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे भाई मोदी योगी साथ रहे हैं। आगे भी रहेगे। क्योंकि ब्राह्मणों को अच्छी तरह मालूम है कि उनका सम्मान कहाँ सुरक्षित है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल को ब्राह्मणो की याद आयी है। चुनाव के पहले सपा , बसपा और कांग्रेस बाह्मण कार्ड खेल रही है। चुनावों में 13 प्रतिशत शक्तिशाली बाह्मण महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम की प्रतिमा बनवा रही है जबकि बसपा बाह्मण के साथ अन्याय होने तथा नाराज होने की बात कह रही हैं। बाह्मणो के अपने पाले में लाने के लिए सम्मेलन का दौर चल रहा है।

प्रदेश में चुनाव से पहले ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए सपा बसपा और कांग्रेस की जा रही पहल पर भाजपा सांसद ब्राह्मण रविकिशन भाजपा के लिए आगे आये। अपने ओर लाने के लिए सम्मेलन करवा रहे हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top