किसानों में उबाल- मौतों की बढ़ी संख्या- सरकार के खिलाफ नारेबाजी

किसानों में उबाल- मौतों की बढ़ी संख्या- सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई घटना से किसानों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। अब तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हादसा हुआ। इस दौरान किसानों की मौत होने की वजह से उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों से किसानों ने भाकियू के ऐलान के बाद पहुंचान प्रारंभ कर दिया था। इलाज के दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। इस हादसे में 5 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता, 1 ड्राइवर और एक रमन कश्यप पत्रकार की मौत हो गई है। अभी भी कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि किसानों में उबाल बढ़ता जा रहा है। लखीमपुर खीरी में किसानों के जत्थे निरंतर पहुंच रहे हैं। किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top