महिला के संरक्षण में चल रहा था देह व्यापारः 9 अरेस्ट

महिला के संरक्षण में चल रहा था देह व्यापारः 9 अरेस्ट

अयोध्या। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने महिला के संरक्षण में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने पांच पुरूषों व चार महिलाओं को अरेस्ट किया है। इस दौरान पुलिस को मोबाइल फोन व आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को एक स्वयंसेवी संस्था से सूचना मिली कि नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली स्थित सरस्वतीपुरम काॅलोनी में एक महिला के संरक्षण में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल उक्त स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने अंदर से वजीरगंज निवासी सुरेश, मुरावनटोला नाका निवासी शोएब अहमद, हैदरगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी आशुतोष भारती, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुफ्ताबाद बछौली निवासी गोपाल भारती व अंबेडकरनगर जिले के भीटी निवासी महेश कुमार को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। वहीं चार महिलाओं को भी पुलिस ने मौके से अरेस्ट किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।








epmty
epmty
Top